अवैध शराब विक्रय व संग्रहण के विरुद्ध 7 प्रकरण दर्ज

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दल ने सोमवार को मदिरा के अवैध विक्रय, परिवहन व संग्रहण के विरुद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया कि इस दौरान आबकारी विभाग के दल ने हरदा शहर के खेड़ीपुरा, बैरागढ़, टंकी मोहल्ला व दूध डेयरी मोहल्ला में दबिश दी। दबिश के दौरान कुल 21 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 810 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया। साथ ही कच्ची महुआ शराब की चालू हाथ भट्टी को नष्ट कर उसमें प्रयुक्त उपकरणों को जब्त कर आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 7 प्रकरण दर्ज किए। जब्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 85,200 रुपये है।

0 Views

Leave a Reply