अनोखा तीर, हरदा। परशुराम सेना मध्यप्रदेश द्वारा भोपाल में आयोजित 55 जिलों के विशाल महाकुंभ में हरदा जिले से भी बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने सहभागिता की। पंडित सुधीर शर्मा के नेतृत्व में पंडित राकेश पराशर (खिरकिया) सहित जिले के पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान संगठन द्वारा परशुराम सेना जिला हरदा का अध्यक्ष पुन: नियुक्त किए जाने पर पदाधिकारियों ने खुशी जताई और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया।
0 Views



