अनोखा तीर, हरदा। संभाग स्तरीय शालेय फुटबॉल एवं शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हरदा में किया गया। प्रतियोगिता में हरदा, नर्मदापुरम एवं बैतूल जिले की टीमों ने सहभागिता की। नेहरू स्टेडियम हरदा में 14 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई। बालिका वर्ग में प्रथम मुकाबला हरदा एवं बैतूल के बीच खेला गया, जिसमें बैतूल की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की। इसके बाद बैतूल एवं नर्मदापुरम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें बैतूल ने 1-0 से विजय प्राप्त कर खिताब अपने नाम किया। वहीं 14 वर्ष बालक वर्ग में पहला मुकाबला हरदा एवं बैतूल के बीच हुआ, जिसमें बैतूल की टीम 2-0 से विजयी रही। इसके बाद बैतूल एवं नर्मदापुरम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें नर्मदापुरम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत हासिल की।
शतरंज में चयनित हुए संभाग के खिलाड़ी
इसी प्रकार द फाउंडेशन ऑफ एजुकेशन स्कूल, हरदा में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 14, 17 एवं 19 वर्ष बालक-बालिका वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए। प्रतियोगिता में प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन नर्मदापुरम संभाग दल के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नर्मदापुरम संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में राजेश बीलिया, इमरान खान, अजय पूर्वीया, संतोष यादव, कृष्ण उइके, अखिलेश दुबे, प्रशांत आर्य, अख्तर अहमद एवं राहुल कुशवाह सहित अन्य का सहयोग रहा। शतरंज प्रतियोगिता में मनीष प्रजापति, अनीता मिश्रा, आनंद तिवारी, बर्नार्ड बक्सला, आरती भिलाला, विमला परमार, मिनी चाँदसुरे, आशीष सेवारिक, कमल मादुलकर एवं संतोष सुरमा उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट ने दी।
संभाग स्तरीय शालेय फुटबॉल एवं शतरंज प्रतियोगिता संपन्न

0 Views


