अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश आवाहन पर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने सोमवार को अधिकारी-कर्मचारियों की न्यायोचित एवं लंबित मांगों को लेकर तहसील स्तर पर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम 23 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, केंद्र के समान महंगाई भत्ता, कर्मचारियों का नियमितीकरण, पदोन्नति, वेतन विसंगतियां दूर करने सहित विभिन्न मांगें शामिल रहीं। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री प्रबल पवार, कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, ब्लॉक सचिव पुरुषोत्तम राठौर सहित कर्मचारी-अधिकारी उपस्थित रहे।
0 Views



