महेश पाटिल ने कृषि उपज मंडी के सचिव का पदभार संभाला

अनोखा तीर, हरदा। कृषि उपज मंडी हरदा में मंडी निरीक्षक महेश पाटिल ने सोमवार को पदोन्नति के बाद सचिव का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद मंडी परिसर में कर्मचारियों ने उनका स्वागत कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वर्तमान प्रभारी सचिव हरनारायण भिलाला एवं मंडी कर्मचारियों ने महेश पाटिल का पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया। कर्मचारियों ने मंडी के विकास एवं बेहतर संचालन की अपेक्षा व्यक्त करते हुए उनके साथ मिलकर कार्य करने का भरोसा जताया। स्वागत कार्यक्रम में चंद्रप्रकाश भलावी, कमलकिशोर उमरिया, बीरेंद्र ओमकार, विशाल तोमर, पवन काजले, अशोक राव, चंचलेश पटेल, मनीष मोर्य, साधना वर्मा, संगीता राजपूत, अनीता यादव सहित अन्य कर्मचारियों ने नवागत सचिव का स्वागत किया। मंडी के सुरक्षा अधिकारी राकेश ने भी सुरक्षा कर्मियों की ओर से महेश पाटिल का अभिनंदन किया। इस दौरान कर्मचारियों एवं सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। महेश पाटिल दिसंबर माह में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। ऐसे में सचिव के रूप में उनका कार्यकाल करीब चार माह का रहेगा, जिसमें वे मंडी के प्रशासनिक कार्यों एवं व्यवस्थाओं का संचालन करेंगे।

2 Views

Leave a Reply