-पटवारियों ने की अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल
-तहसीलदार को ज्ञापन देकर सौंपा बस्ता
अनोखा तीर, रहटगांव। मध्यप्रदेश पटवारी संघ, भोपाल के प्रदेशव्यापी आह्वान पर तहसील रहटगांव एवं पूरे प्रदेश के पटवारियों ने 3 अगस्त से कलमबंद अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ कर दी। अपनी कई वर्षों से लंबित 5 सूत्रीय न्यायोचित मांगों के निराकरण की मांग को लेकर पटवारियों ने चरणबद्ध आंदोलन के अंतिम चरण में यह हड़ताल शुरू की। मध्यप्रदेश पटवारी संघ तहसील रहटगांव एवं जिला हरदा के समस्त पटवारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर अपना बस्ता जमा किया और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। पटवारियों की हड़ताल शुरू होने से राजस्व विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित होने की संभावना है।
0 Views





