Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

भोपाल से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी ली

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कृषि उत्पादन आयुक्त के.सी. गुप्ता, एमडी मार्कफेड अभिजीत अग्रवाल, नर्मदापुरम संभाग आयुक्त श्रीकांत बनोठ एवं उपसचिव कृषि रोहित सिसोनिया ने सोमवार को जिले की सहकारी समिति चारखेड़ा, टिमरनी स्थित समर्थ एग्रो सीड्स एवं शुभम कियोस्क सेंटर का निरीक्षण कर उर्वरक वितरण व्यवस्था एवं ई-टोकन प्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने उर्वरक वितरण की ई-टोकन प्रणाली एवं हाइब्रिड मोड की जानकारी ली तथा किसानों से इन व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने जिले में उर्वरक की उपलब्धता की भी जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने उर्वरक वितरण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए किसानों से सुझाव भी लिए। टिमरनी स्थित समर्थ एग्रो सीड्स पर उपस्थित किसान रेवा शंकर दोगने ने बताया कि उन्हें उर्वरक आसानी से मिल रहा है। इस दौरान कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, जिला पंचायत की सीईओ अंजलि जोसेफ जोनाथन, कृषि अधिकारी, मार्कफेड अधिकारी, सहकारिता विभाग के अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply