-इमलीढाना टैंक पर किया पौधरोपण
अनोखा तीर, हरदा। ‘हरित हरदा-समृद्ध धरा अभियान के तहत सोमवार को जल संसाधन विभाग द्वारा इमलीढाना टैंक परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यपालन यंत्री सोनम बाजपेयी के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर अतिक्रमण हटाएँगे, नहर किनारे पेड़ लगाएँगे अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं जल स्रोतों के संवर्धन का संकल्प भी लिया गया। कार्यपालन यंत्री सोनम बाजपेयी ने बताया कि विभाग द्वारा नहरों एवं जलाशयों के किनारे वृक्षारोपण तथा अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार संचालित किया जाएगा।
0 Views





