माह के पहले कार्य दिवस की शुरुआत वंदेमातरम् गायन से हुई

अनोखा तीर, हरदा। प्रत्येक माह के पहले कार्य दिवस की शुरुआत शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रगीत वंदेमातरम के गायन के साथ की जाती है। इसी क्रम में सोमवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत वंदेमातरम एवं राष्ट्रगान जन-गण-मन का सामूहिक गायन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजली जोसेफ जोनाथन, अपर कलेक्टर पुरूषोत्तम कुमार, डिप्टी कलेक्टर तृप्ति पटेरिया सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 Views

Leave a Reply