मूंग खरीदी व्यवस्था पर रखें सतत निगरानी, किसानों को न हो परेशानी

अनोखा तीर, हरदा। समर्थन मूल्य पर मूंग उपार्जन व्यवस्था की निगरानी के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी खरीदी व्यवस्था का लगातार निरीक्षण करें। सभी उपार्जन केंद्रों पर तौल कांटा, बारदाना और हम्मालों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को मूंग तुलाई में किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही उपार्जन केंद्रों पर नियुक्त सर्वेयर भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी गंभीरता से करें। सोमवार को आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सड़कों पर निराश्रित मवेशियों का जमावड़ा नहीं होना चाहिए। ऐसे गौवंश को शीघ्र गौशालाओं में शिफ्ट किया जाए। बैठक में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की तैयारियों की समीक्षा भी की गई। इसके अलावा विभिन्न विभागीय योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा तथा राजस्व कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा हुई। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजली जोसेफ जोनाथन, अपर कलेक्टर पुरूषोत्तम कुमार, एसडीएम हरदा अशोक डेहरिया, एसडीएम टिमरनी शैलेन्द्र बड़ोनिया, एसडीएम खिरकिया रजनी वर्मा, डिप्टी कलेक्टर तृप्ति पटेरिया सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

0 Views

Leave a Reply