सनफ्लावर स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी संपन्न, छात्र परिषद ने ली नेतृत्व की शपथ

अनोखा तीर, हरदा। सनफ्लावर इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्र नेतृत्व और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से भव्य इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल जज (अपर सिविल न्यायाधीश) चंद्रशेखर राठौर रहे। समारोह में नवगठित स्टूडेंट काउंसिल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, ओथ-टेकिंग सॉन्ग तथा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। स्टूडेंट काउंसिल के विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया, जिसके बाद मुख्य अतिथि ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि चंद्रशेखर राठौर ने विद्यार्थियों से नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। विद्यालय की प्राचार्या भुवनेश्वरी पांडे एवं शिक्षण विकास समिति के अध्यक्ष रविशंकर अग्रवाल ने भी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सच्चा नेतृत्व सेवा, समर्पण और अनुशासन से विकसित होता है। समारोह में शिक्षण विकास समिति के उपाध्यक्ष संजय जैन, कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, सचिव प्रतीक अग्रवाल, सदस्य राधामोहन अग्रवाल, महेंद्र जैन एवं लखन अग्रवाल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा मुख्य अतिथि का घंटाघर की प्रतिकृति भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन मोहित भाटिया एवं अंजली राजपूत ने किया, जबकि आभास कौशिक ने आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

0 Views

Leave a Reply