अनोखा तीर, हरदा। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की विजय के उपलक्ष्य में जिला कांग्रेस कमेटी हरदा द्वारा घंटाघर चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आतिशबाजी की गई तथा मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया गया तथा शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन सांई ने कहा कि लोकतंत्र जीत गया, तानाशाह हार गया। यह जीत किसानों की है, युवाओं की है, पिछड़ों की है, गरीबों की है। जनता ने साफ संदेश दिया है कि यह देश संविधान से चलेगा, तानाशाही से नहीं। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन सांई, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार हेमंत टाले, जिला संगठन महासचिव गोविंद सूरमा, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार, जिला उपाध्यक्ष रविशंकर शर्मा, जिला महासचिव सुरजसिंह राजपूत, दिनेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद व्यास, विजय सूरमा, सुरेंद्र सराफ, गगन अग्रवाल, गंगाराम गुर्जर, रमेश नेता, अनिल कलीराणा, सत्यनारायण राजपूत, जिला प्रवक्ता आदित्य गार्गव, प्रेरक सारण, प्रवीण जायसवाल, शिवनारायण कापड़िया, संदीप गौर, गणेश जाट, कृष्णा कुचबंदिया, सतीश भादू, रमेश सोनकर, मुजाहिद, नवीन पाल, शेख नईम सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लोकतंत्र जीत गया, तानाशाह हार गया

0 Views




