-पंच पिपलेश्वर महादेव मंदिर में भोले का आकर्षक श्रृंगार
अनोखा तीर, हरदा। पवित्र सावन माह के प्रथम सोमवार पर हरदा मंडी प्रांगण स्थित श्री पंच पिपलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का भव्य एवं मनोहारी श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर महादेव दिव्य अगस्तेश्वर स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते नजर आए। आकर्षक श्रृंगार के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी। मंदिर में भगवान शिव का यह विशेष श्रृंगार प्रसिद्ध कलाकार जयकृष्ण चांडक द्वारा तैयार किया गया। उन्होंने बताया कि पिछले 22 वर्षों से वे लगातार पंच पिपलेश्वर महादेव का श्रृंगार कर रहे हैं और इस वर्ष यह उनका 102वां विशेष श्रृंगार है। इस भव्य स्वरूप को तैयार करने में लगभग सात घंटे का समय लगा। श्रृंगार को आकर्षक बनाने के लिए मिट्टी, विभिन्न रंगों, चमकदार कपड़े, चुनरी, फूलों की मालाओं तथा सजावटी गमलों का उपयोग किया गया। इस कार्य में रोहित सोनी ने भी सहयोग प्रदान किया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के अगस्तेश्वर स्वरूप के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा परिवार एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजकों ने बताया कि पूरे सावन माह में भगवान शिव के विभिन्न दिव्य स्वरूपों का विशेष श्रृंगार किया जाएगा।
सावन सोमवार…

0 Views




