Skip to content
Thursday, 29 October 2026
हरदा

मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य वक्ता एवं प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. दीपक आर्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति हैं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात कर शिक्षा, संस्कार और समाज सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। जिला सह संघचालक नरेंद्र ने कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।  समारोह में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। परिषद के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष प्रा. गिरीश रावल, नगर मंत्री निकुंज शर्मा सहित परिषद के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शुभम ढोके ने किया, जबकि आभार नगर मंत्री निकुंज शर्मा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर लिशिका काले, दानिश बिल्लौरे, प्रद्युम्न, जतिन, डोली, नंदनी, दीपिका, विशाल, लक्ष्मण, रुद्र, सौम्य, विकास, साहिल, सरिता, माखन और राजेंद्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

9 Views
What do you think?

Leave a Reply