सेंट मेरी स्कूल में छात्र केबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

 

अनोखा तीर हरदा। सेंट मेरी स्कूल में शनिवार को छात्र केबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी डी.एस. रघुवंशी रहे। समारोह का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि डी.एस. रघुवंशी ने नवनिर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि छात्र नेतृत्व केवल एक पद नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, अनुशासन, सेवा और समर्पण का प्रतीक है। विद्यार्थियों से उन्होंने अपेक्षा की कि वे विद्यालय की गरिमा बनाए रखते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्पक्षता और नेतृत्व क्षमता के साथ निर्वहन करें तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनें। शपथ ग्रहण के बाद छात्र पदाधिकारियों ने विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने, शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा विद्यालय की प्रगति में सहयोग देने का संकल्प लिया। समारोह में शाला परिवार, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य फादर फ्रांसिस मारिया जोसफ ने मुख्य अतिथि डी.एस. रघुवंशी सहित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले शिक्षकगण, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

6 Views

Leave a Reply