
अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक ने जनपद पंचायत सभागार में हरदा विकासखंड की नवांकुर संस्थाओं एवं मेंटर्स की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित मेंटर्स, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को स्वैच्छिकता की शपथ भी दिलाई गई। बैठक में मुख्यमंत्री नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के पंजीयन की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी स्वैच्छिकता पर्व एवं पौधरोपण अभियान की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में नवांकुर संस्थाओं से नीरज गुर्जर, प्रहलाद नागवे, अमित दुबे, सुरेश माणिक, परामर्शदाता दीनबंधु गौर, सुरेंद्र सिंह चौहान, जया साकल्ले, राधेश्याम विश्वकर्मा, नगर प्रस्फुटन समिति से दीपांशु सोनी, प्रशांत शर्मा, गणेश इंदौर, आनंद सरवरे तथा सीएम इंटर्न साक्षी चौहान उपस्थित रहीं। दूसरे दिन प्रस्फुटन आदर्श ग्राम अबगांव खुर्द में स्वैच्छिकता पर्व के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पंचायत परिसर में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर शिक्षक रामकृष्ण गोस्वामी, पंचायत सचिव मनीष व्यास, सहायक सचिव, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष राजवंती कुशवाह, विजय कुशवाह तथा परामर्शदाता दीनबंधु गौर सहित अन्य लोगों ने सहभागिता की। इसके बाद आदमपुर ग्राम में समिति सदस्यों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित की गई। संभाग समन्वयक ने ग्राम के वरिष्ठजनों से चर्चा कर स्वैच्छिकता पर्व के आयोजन और जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान ग्राम पटेल रामेश्वर रिडवा सहित अन्य ग्रामीणों से भी संवाद किया गया।





