अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

अनोखा तीर, टेमागांव। टेमागांव सब स्टेशन से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों अघोषित बिजली कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सब स्टेशन से जुड़े दो दर्जन से अधिक गांवों में दिन और रात दोनों समय बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, दिन में 20 से 25 बार तक बिजली लाइन बंद हो जाती है। कभी लाइन फॉल्ट तो कभी मेंटेनेंस और सुधार कार्य के नाम पर बिजली आपूर्ति रोक दी जाती है। वहीं रात में करीब 11 बजे के बाद भी बिजली बंद कर दी जाती है। इसके बाद बिजली कब आएगी, इसकी कोई निश्चित जानकारी नहीं दी जाती। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। टेमागांव फीडर से जुड़े गांवों में आधी रात के समय बिजली बंद होने से लोगों की नींद भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीण ललित मालवीय ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश बिजली वितरण कंपनी के अधिकारियों की उदासीनता और लापरवाही के कारण क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि बारिश के मौसम में बिजली की मांग अपेक्षाकृत कम होने के बावजूद दिन-रात बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।
इनका कहना है….
बिजली की अघोषित कटौती नहीं की जा रही है। यदि कोई तकनीकी कार्य रहता है तो कुछ समय के लिए लाइन बंद की जाती है। यदि रात में बिजली आपूर्ति बंद रहे तो मुझे फोन करें।
तरुण वर्मा, जेई   रहटगांव के

0 Views

Leave a Reply