सर्वब्राह्मण समाज की बैठक आज

अनोखा तीर, हरदा। सर्वब्राह्मण समाज संगठन हरदा के जिलाध्यक्ष सुनील तिवारी ने बताया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव 2026 के आयोजन का आय-व्यय (लेखा-जोखा) समाज के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रविवार, 12 जुलाई को शाम 5 बजे एक साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई है। बैठक का आयोजन माँ रेवा गार्डन, सिविल लाइन थाना के पास, हरदा में होगा। जिलाध्यक्ष सुनील तिवारी ने समाज के सभी वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों, महिलाओं, युवाओं एवं समाजबंधुओं से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने सुझाव देने तथा संगठन को मजबूत बनाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि बैठक के उपरांत सर्वब्राह्मण समाज संगठन के जिला महामंत्री उत्तम तेनगुरिया को पत्रकार कल्याण परिषद का संभागीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने तथा संगठन की योगमाया शर्मा को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उनका सम्मान एवं स्वागत भी किया जाएगा। इस अवसर पर सर्वब्राह्मण समाज संगठन हरदा, सर्वब्राह्मण महिला संगठन हरदा, सर्वब्राह्मण नगर सभा एवं सर्वब्राह्मण युवा संगठन हरदा के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहेंगे।

21 Views

Leave a Reply