अनोखा तीर, हरदा। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा नए स्थापित पावर ट्रांसफार्मर पर 11 केवी फीडरों का लोड स्थानांतरित करने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते रविवार, 12 जुलाई को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक 33/11 केवी उपकेंद्र से निकलने वाले सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक ग्वालनगर 33/11 केवी उपकेंद्र से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली विभाग ने बताया कि यह कार्य नए पावर ट्रांसफार्मर पर 11 केवी फीडरों का लोड डालने के लिए किया जा रहा है। विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले से निपटाने और सहयोग करने की अपील की है।
0 Views





