अनोखा तीर, भोपाल। यात्रियों की सुविधा और बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल के इटारसी होकर संचालित उधना-मधुबनी एवं उधना-झंझारपुर स्पेशल ट्रेनों के फेरे विशेष किराये पर बढ़ा दिए हैं। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 09045 उधना-मधुबनी स्पेशल का संचालन 26 जुलाई 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09046 मधुबनी-उधना स्पेशल का संचालन 27 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09047 उधना-झंझारपुर स्पेशल 26 जुलाई 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09048 झंझारपुर-उधना स्पेशल 27 जुलाई 2026 तक संचालित होगी। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि कोच संरचना एवं ट्रेन संचालन संबंधी नवीनतम जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, रेल मदद ऐप अथवा रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 का उपयोग करें।
0 Views




