अनोखा तीर, भोपाल। यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल के इटारसी होकर संचालित जबलपुर-यशवंतपुर-जबलपुर एक्सप्रेस में सितंबर माह से एक फर्स्ट एसी कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 12194 जबलपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस में 12 सितंबर 2026 से एक फर्स्ट एसी कोच लगाया जाएगा। वहीं, गाड़ी संख्या 12193 यशवंतपुर-जबलपुर एक्सप्रेस में 13 सितंबर 2026 से यह सुविधा उपलब्ध होगी। निर्धारित तिथि से दोनों ट्रेनों की कोच संरचना में 1 फर्स्ट एसी, 2 सेकंड एसी, 5 थर्ड एसी, 1 थर्ड एसी इकोनॉमी, 1 पेंट्रीकार, 6 स्लीपर क्लास, 4 जनरल कोच, 1 जनरेटर कार तथा 1 एसएलआरडी सहित कुल 22 एलएचबी कोच रहेंगे। रेलवे ने यात्रियों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। साथ ही कोच संबंधी अधिक जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस, रेल मदद 139 अथवा अधिकृत पूछताछ केंद्र से प्राप्त की जा सकती है।
जबलपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस में सितंबर से फर्स्ट एसी कोच की सुविधा

0 Views


