विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड वितरण केंद्र बैतूल शहर जोन- 1 द्वारा संपर्क अभियान के तहत 8 जुलाई को टैगोर वार्ड की आंगनबाड़ी केंद्र में शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें क्लस्टर क्रमांक- 4 के टैगोर वार्ड क्रमांक- 22 एवं जवाहर वार्ड क्रमांक- 26 के उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड वितरण केंद्र बैतूल शहर जोन- 1 के प्रबंधक ने बताया कि 13 जुलाई को शंकर वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र काली चट्टान कालापाठा के पास आयोजित शिविर में क्लस्टर क्रमांक- 7 के शंकर वार्ड क्रमांक- 33 एवं विवेकानंद वार्ड क्रमांक- 28 के उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं का निराकरण होगा। इसके अलावा 17 जुलाई को विकास वार्ड आंगनबाड़ी केंद्र संजय कॉलोनी में आयोजित शिविर में क्लस्टर क्रमांक- 5 के विकास वार्ड क्रमांक -28 एवं शिवाजी वार्ड क्रमांक- 5 के उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। उन्होंने सभी से शिविर का लाभ लेने का आह्वान किया है



