दूध उत्पादन बढ़ाने की पहल, पशुपालकों के घर पहुंचेंगे अधिकारी-कर्मचारी

       प्रदेश में दूध उत्पादन बढ़ाने और पशुपालकों को आर्थिक रूप से समृद्ध करने के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा 13 जुलाई से ‘दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान’ का तीसरा चरण शुरू किया जाएगा। उप संचालक पशुपालन श्री सुरजीत सिंह ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत विभाग के मैदानी अधिकारी-कर्मचारी जिले के 13 हजार 600 पशुपालकों के घर-घर दस्तक देंगे। इस चरण में विशेष रूप से 3 से 4 गाय-भैंस रखने वाले पशुपालकों पर फोकस होगा। प्रशिक्षित अमला ग्रामीणों को उन्नत नस्ल सुधार, बेहतर पशु पोषण, समय पर टीकाकरण और सेक्स सॉर्टेड सीमन तकनीक की जानकारियां देगा।

0 Views

Leave a Reply