जिला स्तरीय कार्यक्रम सोनकच्छ विकासखंड के ग्राम अगेरा में होगा आयोजित
देवास, देश के ग्रामीण विकास के इतिहास में 2 जुलाई को एक ऐतिहासिक दिन बनने जा रहा है। ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ यानी ‘वीबी-जी राम जी’ के राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ 2 जुलाई को जन सम्मेलन सह लॉन्च कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का प्रसारण 2 जुलाई को सुबह 11 बजे होगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम सोनकच्छ विकासखंड के ग्राम अगेरा में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित होगा। शासन के निर्देशानुसार जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में भी इसका प्रसारण किया जाएगा। ग्रामीणों को नई योजना के नियमों, अधिकारों और तकनीकों के बारे में विस्तार से जागरूक किया जावेगा।
0 Views


