अनोखा तीर, हरदा। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा अरविंद रघुवंशी के निर्देशानुसार विशेष न्यायाधीश जयदीप सिंह के नेतृत्व एवं न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंद्रशेखर राठौर के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर तथा जिला जेल हरदा में योग शिविरों का आयोजन किया गया। जिला न्यायालय में आयोजित योग शिविर के दौरान योग प्रशिक्षक गणेश विश्नोई ने उपस्थित न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालयीन कर्मचारियों को अनुलोम-विलोम, शीर्षासन, प्राणायाम, भ्रामरी, हलासन, उष्ट्रासन तथा सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योगासनों की जानकारी देते हुए उनकी क्रियाविधि का प्रशिक्षण दिया। साथ ही उपस्थित अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों को प्रतिदिन आधा घंटा नियमित योग करने की सलाह दी गई। योग शिविर में विशेष न्यायाधीश जयदीप सिंह ने कहा कि योग मन को शांत करता है और जब भी मन विचलित हो, योग का सहारा लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योगÓ है तथा इस दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना है। योग शिविर में जिला न्यायाधीश निसार अहमद, कपिल वर्मा, निमिष राजा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लवकेश सिंह, न्यायाधीश संजीव रहांगडाले एवं प्रेमदीप शाह, जिला विधिक सहायता अधिकारी सौरभ कुमार दुबे, जिला अधिवक्ता संघ हरदा के अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, अन्य अधिवक्तागण, डिफेंस काउंसिल्स एवं न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला जेल में राज्यव्यापी योग सप्ताह अभियान का समापन
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के तत्वावधान में 15 से 21 जून तक आयोजित राज्यव्यापी योग कैंपेन सप्ताह का समापन रविवार को जिला जेल हरदा में किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित शिविर में बंदियों ने विभिन्न योगाभ्यास किए। इस अवसर पर बंदियों को योग के माध्यम से निरोग रहने की सलाह दी गई तथा मानसिक शांति के लिए प्राणायाम एवं ध्यान जैसी योग प्रक्रियाओं का नियमित अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया गया।
न्यायालय परिसर एवं जिला जेल में योग शिविर आयोजित

0 Views




