अनोखा तीर, हरदा। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम हरदा में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) एस.के. डेहरिया, एसडीओपी शालिनी परस्ते, थाना प्रभारी कोतवाली रोशनलाल भारती, थाना प्रभारी सिविल लाइन रामसुमेर तिवारी, थाना प्रभारी यातायात उमेश ठाकुर सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में विभिन्न समाजों एवं समुदायों के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मोहर्रम पर्व पर कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, ताजिया जुलूस मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था तथा आपसी भाईचारा बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस प्रशासन को दें। इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक का समापन आपसी सद्भाव, भाईचारे और शांति बनाए रखने के संदेश के साथ हुआ।
मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

0 Views




