अनोखा तीर, हरदा। विश्व योग दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा योग के प्रति जनजागृति कार्यक्रम के तहत विकासखंड हरदा, टिमरनी एवं खिरकिया में विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रत्येक विकासखंड के पांच सेक्टरों की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से आयोजित कार्यक्रमों में प्रत्येक सेक्टर में लगभग एक हजार सूर्य नमस्कार किए गए। इसी क्रम में जिले के प्रत्येक विकासखंड की 70 प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से एक साथ लगभग पांच हजार सूर्य नमस्कार किए गए। योग एवं ध्यान कार्यक्रमों में स्थानीय समुदाय के साथ विभिन्न नवांकुर संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था प्रयास सामाजिक समिति के प्रमुख नीरज गुर्जर, नवांकुर लोक कल्याण संस्थान के प्रतिनिधि अशोक धनगर, नवांकुर घासीराम शिक्षण समिति प्रभारी विक्रम टाक, नवांकुर समर्पित एजुकेशन सोसायटी, नवोदय आरोग्यम, पहल संस्था से अमित माहुले, लक्ष्य संस्था रहटगांव से विनोद चौहान, राहुल साकल्ले, नवयुवक ग्राम विकास समिति से राजेंद्र कलम, हर्षदा वेलफेयर सोसायटी से दीपांशु राठौर, माचक समाज सेवा समिति से हरिओम गुर्जर, नव ज्योति समाज सेवा समिति विचपुरीमाल के प्रभारी सुनील मंडराई, युवा उपभोक्ता कल्याण समिति चारूवा से संजय गंगराड़े, श्रीकृष्ण रेखा सामाजिक संस्था से आशीष राजपूत तथा सुसंगति संस्था से महेंद्र राजपूत सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा परामर्शदाता राधेश्याम विश्वकर्मा, संजय थाटे, सुरेंद्र चौहान, दीनबंधु गौर, जया साकल्ले, मुकेश शांडिल्य, विष्णु कटारे, दीपक गौर, अपेक्षा दसौरे, सुरेंद्र विश्नोई, मनोज राय, नगर प्रस्फुटन दीपाशु सोनी एवं समिति सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में एमएसडब्ल्यू एवं बीकॉम एसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं सहित ग्रामीणजन तथा नगर प्रस्फुटन नवांकुर सदस्य सुरेश माणिक, सदाशिव, सुंदरलाल हुरमाले एवं भागवत सिंह राजपूत भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक संदीप गौहर एवं विकासखंड समन्वयक राकेश वर्मा, अनुपम भारद्वाज तथा विनीता शाह विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला समन्वयक संदीप गौहर ने कहा कि योग स्वास्थ्य के लिए संजीवनी है। यह मनुष्य की आंतरिक एवं बाह्य शक्तियों को संयमित करने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि जन अभियान परिषद का उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाकर स्वस्थ समाज का निर्माण करना है। पूरे जिले के विभिन्न विकासखंडों में 70 स्थानों पर आयोजित योगाभ्यास एवं लगभग पांच हजार सूर्य नमस्कार ने ग्रामीण अंचलों में योग के प्रति उत्साह का संचार किया।
जन अभियान परिषद ने चलाया योग जनजागृति अभियान

0 Views




