Skip to content
Thursday, 29 October 2026
हरदा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को ‘स्वस्थ आयु के लिए योगÓ थीम पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि उपज मंडी प्रांगण हरदा में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, पुलिस अधीक्षक शशांक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी डी.एस. रघुवंशी, एसडीएम अशोक कुमार डेहरिया सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया। इस अवसर पर कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला पंचायत अध्यक्ष ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित योगाभ्यास अपनाने का संदेश दिया। वहीं 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सहभागिता की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष आतिथ्य में कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ीं। जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल मंगू भाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी योगाभ्यास किया।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply