सनफ्लावर स्कूल के विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास

-जिला स्तरीय कार्यक्रम में भी छात्रों ने बढ़ाया मान
अनोखा तीर, हरदा। विश्व योग दिवस के अवसर पर सनफ्लावर इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ ने सामूहिक योगाभ्यास कर करें योग, रहें निरोग का संदेश दिया। योग शिक्षक ऋषि स्वामी ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, प्राणायाम एवं अनुलोम-विलोम का अभ्यास कराते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग से एकाग्रता बढ़ती है और विद्यार्थियों की अध्ययन क्षमता में सुधार होता है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मनीषा जैन ने किया। जिला प्रशासन द्वारा कृषि उपज मंडी में आयोजित जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में भी सनफ्लावर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। योग शिक्षक ऋषि स्वामी के मार्गदर्शन में प्रवीण अग्रवाल, आशीष गौर, प्राची भावसार एवं अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों का नेतृत्व किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सूर्य नमस्कार को अधिकारियों ने सराहा। प्राचार्य ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में सहभागिता कर विद्यार्थियों ने विद्यालय एवं हरदा का नाम गौरवान्वित किया। अंत में शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

0 Views

Leave a Reply