Skip to content
Friday, 30 October 2026
हरदा

डायल 112 की तत्परता से तीन लापता बच्चे सुरक्षित परिजनों से मिले

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में डायल 112 टीम की सतर्कता और संवेदनशीलता से घर से भटक गए तीन बच्चों को सुरक्षित खोजकर उनके परिजनों से मिलाया गया। समय पर की गई कार्रवाई से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई और परिजनों की चिंता दूर हो सकी। जानकारी के अनुसार 21 जून को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल 112 भोपाल को सूचना मिली कि पैरासाइटिक कॉलोनी क्षेत्र से एक 5 वर्षीय बालिका और 6-6 वर्ष के दो बालक सुबह घर से निकल गए हैं तथा उनका पता नहीं चल रहा है। सूचना मिलते ही डायल 112 एफआरवी-01 वाहन को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। डायल 112 स्टाफ आरक्षक रूपेंद्र रघुवंशी एवं पायलट जितेंद्र राजपूत ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली, बच्चों के फोटो प्राप्त किए और आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान दो बच्चे गोपी कृष्ण गार्डन के पास घूमते हुए मिले, जबकि तीसरा बच्चा इंदौर रोड पर अपनी साइकिल के साथ मिला। पुलिस टीम ने तीनों बच्चों को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया। बच्चों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने डायल 112 टीम का आभार व्यक्त किया। यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल 112 सेवा आपात परिस्थितियों में त्वरित, संवेदनशील और जिम्मेदार कार्रवाई के लिए सदैव तत्पर है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply