Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल

डीआरएम कार्यालय में दो दिवसीय अखिल रेल हिंदी प्रतियोगिता आयोजित

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, भोपाल। राजभाषा हिंदी के संवर्धन एवं कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रभावी प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, भोपाल में अखिल रेल हिंदी प्रतियोगिताओं के प्रथम चरण का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताएं 9 एवं 10 जून 2026 को अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी अभिराम खरे के मार्गदर्शन में आयोजित हुईं। प्रतियोगिताओं के प्रथम दिवस 9 जून को दो सत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। पहले सत्र में डिजिटल इंडिया और आधुनिक समाज विषय पर निबंध प्रतियोगिता तथा दूसरे सत्र में सोशल मीडिया—वरदान या अभिशाप विषय पर हिंदी वाक प्रतियोगिता आयोजित की गई। वाक प्रतियोगिता के मूल्यांकन के लिए निर्णायक मंडल में तसलीमा खान एवं ब्रजेंद्र कुमार, राजभाषा अधिकारी शामिल रहे। द्वितीय दिवस 10 जून को टिप्पण एवं आलेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें मंडल के लगभग 16 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी हिंदी लेखन दक्षता का प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यालय, तीनों मंडलों तथा दोनों कारखानों में प्रतिवर्ष अखिल रेल हिंदी प्रतियोगिताओं का प्रथम चरण आयोजित किया जाता है। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी मुख्यालय स्तर पर आयोजित द्वितीय चरण की प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं। वहीं द्वितीय चरण में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कर्मचारी पश्चिम मध्य रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हुए अखिल रेल हिंदी प्रतियोगिताओं में शामिल होते हैं। यह आयोजन कर्मचारियों में हिंदी के प्रति रुचि एवं जागरुकता बढ़ाने के साथ-साथ राजभाषा के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

4 Views
What do you think?

Leave a Reply