अनोखा तीर, भोपाल। कायस्थम संस्था द्वारा 13 जून को शिवाजी नगर स्थित दुष्यंत संग्रहालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूर्व गृह सचिव एवं निवर्तमान आईएएस ओमप्रकाश श्रीवास्तव नर्मदा परिक्रमा के अपने आध्यात्मिक अनुभव साझा करेंगे। कार्यक्रम शाम 5 बजे से आयोजित होगा। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी भारती श्रीवास्तव भी उपस्थित रहेंगी। भारती श्रीवास्तव ने भी 10 दिसंबर 2025 से 5 मई 2026 तक अपने पति ओमप्रकाश श्रीवास्तव के साथ नर्मदा पथ की यात्रा की है। ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने गृह विभाग के सचिव पद से सेवानिवृत्ति के तत्काल बाद यह यात्रा प्रारंभ की थी। वहीं स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत भारती श्रीवास्तव ने भी इसी अवधि में सेवानिवृत्ति ली थी। कायस्थम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नर्मदा परिक्रमा के धार्मिक महत्व एवं आध्यात्मिक अनुभवों पर चर्चा की जाएगी। ओमप्रकाश श्रीवास्तव एवं भारती श्रीवास्तव यात्रा से जुड़े संस्मरण साझा करेंगे तथा उपस्थित नागरिकों के प्रश्नों के उत्तर भी देंगे। उल्लेखनीय है कि श्रीवास्तव दंपति ने 147 दिनों में नर्मदा पथ की 3144 किलोमीटर लंबी यात्रा पूरी की है। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। उन्होंने अपनी नर्मदा परिक्रमा 10 दिसंबर 2025 को प्रारंभ की थी, जो 5 मई 2026 को पूर्ण हुई।
नर्मदा परिक्रमा के आध्यात्मिक अनुभव साझा करेंगे पूर्व गृह सचिव ओमप्रकाश श्रीवास्तव

0 Views




