Skip to content
Friday, 30 October 2026
हरदा

जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि

1 min read
Text Size:

-जल-जंगल-जमीन बचाने का लिया संकल्प

अनोखा तीर, हरदा। आज जिला कांग्रेस कार्यालय में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई ने कहा कि बिरसा मुंडा ने आदिवासियों के हक और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजों से लोहा लिया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार हेमंत टाले, जिला प्रवक्ता आदित्य गार्गव, इकबाल अहमद, पुरुषोत्तम ठाकुर, लोकेश कलमे सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने बिरसा मुंडा के संघर्ष को याद करते हुए जल, जंगल और जमीन को बचाने का संकल्प लिया।

6 Views
What do you think?

Leave a Reply