शराब के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरुद्ध 14 प्रकरण दर्ज

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दल द्वारा सोमवार रात एवं मंगलवार सुबह मदिरा के अवैध विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया कि इस दौरान आबकारी विभाग के दल ने जिले के गहाल, कमताड़ा, धुरगाड़ा, नकवाड़ा, सिरकम्बा एवं फोकटपुरा में दबिश दी। दबिश के दौरान कुल 44 पाव देशी प्लेन शराब, 4 पाव देशी मसाला शराब, 31 लीटर हाथभट्टी कच्ची महुआ शराब, 9 केन बियर, 4 पाव व्हिस्की शराब एवं 250 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 14 प्रकरण दर्ज किए गए। जप्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 49,072 रुपये बताया गया है।

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!