अनोखा तीर, रहटगांव। नगर में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए होम्यो हेल्थ केयर क्लीनिक एवं गर्ग मेडिकल स्टोर का शुभारंभ 11 जून 2026, गुरुवार को किया जाएगा। उद्घाटन समारोह सुबह 11.30 बजे से अग्रवाल मार्केटिंग के पास, फॉरेस्ट रोड, रहटगांव में आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. प्रेरणा अग्रवाल (एमबीबीएस, गायनो) उपस्थित रहेंगी। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से शुभारंभ अवसर पर उपस्थित होकर नव प्रतिष्ठान को अपना आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देने की अपील की है। यह नवीन स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा एवं दवा सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। श्यामलता एवं अरुणकुमार गर्ग (निमाचा वाले), डॉ. अंकिता एवं गोविंदा गर्ग।
0 Views

