Skip to content
Saturday, 17 October 2026
भोपाल

सवारी डिब्बा पुनर्निर्माण कारखाना परिसर में भव्य साइकिल रैली आयोजित

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026 एवं विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर भोपाल रेल मंडल में पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में निशातपुरा स्थित सवारी डिब्बा पुनर्निर्माण कारखाना परिसर में भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य कर्मचारियों एवं आमजन के बीच पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण तथा साइकिल उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। रैली का शुभारंभ कारखाना परिसर से किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों, अनुभागों, शाखाओं एवं प्रशिक्षण संस्थानों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली प्रशासनिक भवन परिसर से तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान तक निकाली गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में सहायक कार्मिक अधिकारी एम.एल. मीणा ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं मुख्य कारखाना प्रबंधक प्रफुल्ल बी. कोहाड़े ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। रैली के समापन पर सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साह एवं सहभागिता के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप मुख्य सामग्री प्रबंधक मनोज सिंह, सहायक कार्य प्रबंधक प्रशांत नर्सिंगपुरकर, सहायक कारखाना लेखा अधिकारी शंभुशरण प्रसाद सहित विभिन्न अनुभागों एवं शाखाओं के पर्यवेक्षक तथा कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य कारखाना प्रबंधक ने रैली के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य एवं स्वच्छ पर्यावरण के प्रति निरंतर योगदान की कामना की। अंत में सहायक कार्मिक अधिकारी द्वारा उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply