Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

समाजसेवी शंभू सोमानी ने फुटकर व्यापारी संघ की समस्याएं जानी

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, सिराली। ग्राम गहाल के हाट बाजार में व्यापारियों को आ रही विभिन्न समस्याओं के समाधान एवं बाजार व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला हरदा फुटकर व्यापारी संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक अग्रवाल मंगल भवन, सिराली में आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी शंभू सोमानी विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि छोटे एवं फुटकर व्यापारी स्थानीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। बैठक में गहाल हाट बाजार में व्यापार करने वाले फुटकर व्यापारियों ने बाजार की व्यवस्थाओं, मूलभूत सुविधाओं की कमी, सफाई व्यवस्था, पेयजल तथा अन्य आवश्यक समस्याओं को विस्तार से रखा। इस दौरान व्यापारियों ने समस्याओं के निराकरण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। जिला हरदा फुटकर व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघ लगातार प्रयासरत है। बैठक में व्यापारियों के सुझाव भी लिए गए तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में फुटकर व्यापारी एवं स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। समाजसेवी शंभू सोमानी के संघ से जुड़ने पर व्यापारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया।

7 Views
What do you think?

Leave a Reply