अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष इन ग्राम सभाओं को केंद्र सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा संचालित ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायुÓ अभियान से जोड़ा गया है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्ण स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करना है। विशेष ग्राम सभा में पर्यावरण एवं कचरा प्रबंधन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के तहत घर-घर कचरा संग्रहण तथा कचरे को गीला, सूखा, सैनिटरी और विशेष कचरे के रूप में अलग-अलग करने पर जोर दिया जाएगा। सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक तथा ‘कम उपयोग-पुन: उपयोग-पुनर्चक्रणÓ का सामूहिक संकल्प भी लिया जाएगा। ग्राम सभा में ‘धरती माता बचाओ अभियानÓ के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर ‘धरती माता बचाओ निगरानी समितिÓ का गठन किया जाएगा। किसानों को ई-विकास प्रणाली के माध्यम से डिजिटल टोकन द्वारा उर्वरक वितरण की जानकारी दी जाएगी। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 एवं पॉक्सो एक्ट के प्रति जागरूकता फैलाई जाएगी। किशोरियों में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, आंगनवाड़ियों में शत-प्रतिशत प्रवेश, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से मिलने वाली 12 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं, राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम, टीबी उन्मूलन तथा राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन 2047 के तहत स्क्रीनिंग जांच पर भी विशेष चर्चा होगी।
विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन

0 Views




