Skip to content
Saturday, 17 October 2026
बैतूल

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी बैतूल वृत्त की पहल

2 min read
Text Size:

संपर्क अभियान 2026 के तहत होगा बिजली संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण

       मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा “संपर्क अभियान 2026” का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने, बकाया राजस्व वसूली को गति देने तथा आमजन की विद्युत संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण के लिए बैतूल वृत अन्तर्गत माह मई 2026 में 132 नं. शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें 7093 नं. विद्युत संबंधी शिकायतों का निराकरण हुआ।

       मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल व्रत महाप्रबंधक ने बताया कि बैतूल वृत्त अन्तर्गत माह जून 2026 के प्रथम चरण में  4 जून को सेमझिरा, भैसादंड, 5 जून को पाथाखेड़ा, विक्रमपुर, छिन्दवाड़, खण्डारा, बैतूल शहर के वार्ड क्र. 4 पटेल वार्ड क्र.-16, जावरा, चांदू, कोयलारी, देवगांव, माथनी, धामनगांव, कोथलकुण्ड, 6 जून को कन्हड़गांव, रतेड़ाखुर्द, आमला शहर वार्ड क्र.-2, मोहटा, कछार, ईटावा, चिचोली, छूरी, राजेगांव, खदारा, मोहरखेड़ा और 8 जून को सिरसावाड़ी एवं 11 जून को मंगोनाकला में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

उपभोक्ताओं को शिविरों में मिलेंगी त्वरित सेवाएं

       संपर्क अभियान के दौरान आयोजित किये जाने वाले शिविरों में उपभोक्ताओं को त्रुटिपूर्ण बिल, मीटर रीडिंग और अन्य बिलिंग संबंधी शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जाएगा। साथ ही मात्र 5 रुपये में नवीन ग्रामीण घरेलू एवं कृषि पम्प कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे। साथ ही भार वृद्धि, नाम परिवर्तन, श्रेणी परिवर्तन, स्थाई कनेक्शन विच्छेदन, अस्थायी कनेक्शन, ई-केवायसी और अनापत्ति प्रमाण-पत्र, बंद/खराब मीटर बदलना, स्मार्ट मीटर संबंधी शिकायतें, सर्विस केबल सुधार, वोल्टेज की समस्या और ट्रांसफार्मर से जुड़ी शिकायतों, बिजली बिलों का आंशिक एवं पूर्ण भुगतान, अग्रिम भुगतान पर छूट, बकाया राशि भुगतान, समाधान योजना तथा अन्य जनहितैषी योजनाओं की जानकारी और लाभ प्रदान करने की सुविधाएं मिलेंगी।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply