Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

महिला शिक्षिका से चेन स्नेचिंग का प्रयास

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम कोचिंग पढ़ाकर घर लौट रही एक महिला शिक्षक से चेन स्नेचिंग का प्रयास किया गया। इंदौर रोड पर स्कूटी से जा रही महिला के गले से बाइक सवार दो युवकों ने चेन झपटने की कोशिश की। झपट्टे में चेन का पेंडल और कुछ हिस्सा टूट गया, जबकि पूरी चेन महिला के गले में ही रह गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शिक्षक कॉलोनी निवासी वर्षा यादव अपनी बेटी के साथ मां शारदा विद्यापीठ हायर सेकेंडरी स्कूल से कोचिंग पढ़ाकर शाम करीब 6 बजे घर लौट रही थीं। न्यू गुरुकृपा होटल के सामने मोड़ पर पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उनके गले पर झपट्टा मारा। घटना के बाद महिला ने परिजनों को सूचना दी और थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। टीआई रोशनलाल भारती ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। सीसीटीवी फूटेज के आधार पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस को आशंका है कि यह वही आरोपी हो सकते हैं, जिन्होंने 29 मई को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जैसानी चौक के पास भाजपा पार्षद अंजना पाराशर के मकान के सामने एक बुजुर्ग महिला से चेन छीनने का प्रयास किया था। उस समय महिला की सतर्कता के कारण आरोपी सफल नहीं हो पाए थे। पुलिस दोनों घटनाओं के बीच संबंधों की भी जांच कर रही है।
—————————–

2 Views
What do you think?

Leave a Reply