Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

सब्जी नहीं बेचने दी, तो बेचूंगा गांजा

2 min read
Text Size:

-अतिक्रमण हटाओं मुहिम का सब्जी विक्रेताओं ने किया विरोध

अनोखा तीर, हरदा। बुधवार को नगर पालिका और प्रशासन की टीम ने नेहरू स्टेडियम के पास स्थित फल-सब्जी बाजार तथा गेट नंबर-1 स्थित दीनदयाल श्रमिक प्रतीक्षालय क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान कुछ सब्जी विक्रेताओं ने विरोध जताते हुए प्रशासन पर भेदभावपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया।  इस दौरान नपा प्रशासन और सब्जी विक्रेताओं के बीच जमकर बहसबाजी हुई। इस दौरान एक सब्जी विक्रेता ने कहा कि एक ओर हमें सब्जी बेचने से महरूम करते हुए हटाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर जो अवैध धंधे कर गांजे और अफीम का कारोबार कर रहे हैं, उन पर कोई कार्यवाही नहीं होती। यदि मुझे यहां से हटाया गया तो मैं भी गांजा-अफीम बेचने का कार्य करूंगा। नपा अमले द्वारा दीनदयाल श्रमिक प्रतीक्षालय पर पिछले लगभग 15 वर्षों से हुए एक परिवार के कब्जे को हटाया और उसे वार्ड क्र. १ स्थित निराश्रित क्वार्टर में स्थानांतरित किया गया। नगर पालिका सीएमओ ने बताया कि फल एवं सब्जी विक्रेताओं द्वारा निर्धारित स्थान से बाहर दुकानें लगाने के कारण क्षेत्र में लगातार ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी। इसी के चलते अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। सीएमओ ने कहा कि सभी विक्रेताओं को सड़क से 10 फीट अंदर रहकर दुकान लगाने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया है तथा यह कार्रवाई प्रत्येक बुधवार को जारी रहेगी।  विरोध के दौरान एक युवक की पहले सीएमओ और बाद में टीआई से बहस हो गई। युवक ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीबों को परेशान किए जाने का आरोप लगाया। उसके समर्थन में पहुंचे बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े दीपक सोनी ने भी अधिकारियों से बहस की। इस पर तहसीलदार राजेंद्र पंवार ने शासकीय कार्य में बाधा नहीं डालने की चेतावनी दी। कार्रवाई के दौरान कई लोगों ने स्वयं ही अपना सामान हटा लिया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।
————————

2 Views
What do you think?

Leave a Reply