मुख्यमंत्री सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनेंगे ‘मन की बातÓ कार्यक्रम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बातÓ का प्रसारण 31 मई, रविवार को प्रदेशभर के भाजपा बूथों पर सामूहिक रूप से सुना जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल तथा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह भी विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम का श्रवण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार सुबह 11 बजे शाजापुर जिले की शुजालपुर विधानसभा के बूथ क्र.258, जवाहरलाल नेहरू स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘मन की बातÓ कार्यक्रम सुनेंगे। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल बैतूल विधानसभा के खेड़ी सांवलीगढ़ मंडल के बूथ कार्यक्रम 223, ग्राम खेड़ी सांवलीगढ़ स्थित ओमकार पवार के कृषि फार्म पर कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी प्रकार भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह खण्डवा जिले की मांधाता विधानसभा के ग्राम भोसली स्थित बूथ क्र. 51 पर कृषकों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री के ‘मन की बातÓ कार्यक्रम का श्रवण करेंगे। भाजपा के अनुसार प्रदेश शासन के मंत्री, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता भी प्रदेशभर के विभिन्न बूथों पर उपस्थित रहकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बातÓ कार्यक्रम को सुनेंगे।
——————

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!