अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की अध्यक्षता में 29 मई को भोपाल स्थित उनके निवास पर एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन और पार्टी गतिविधियों से संबंधित अपने विचार रखे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हरदा जिले में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर सामूहिक रूप से कार्य करेंगे। साथ ही पार्टी का जनाधार बढ़ाने और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता कमल पटेल, प्रदेश प्रवक्ता संजय शाह, जिला अध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा तथा सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक राधेश्याम डूडी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
—————————
0 Views

