अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युुवा कल्याण विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग 11 मई सोमवार को हरदा आएंगे। जारी कार्यक्रम अनुुसार मंत्री श्री सारंग शाम 5:30 बजे हरदा आएंगे तथा कलेक्टर सभागृह में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में सम्मिलित होंगे। मंत्री श्री सारंग शाम 6 बजे भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित जिला कोर कमेटी की बैठक में सम्मिलित होंगे तथा रात्रि 8 बजे हरदा से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
—————————-
0 Views

