पेट्रोल बम फेंककर बाइक को जलाया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-कचरे को लेकर हुआ था विवाद, देर रात किया हमला

अनोखा तीर, देवास।  शहर के नई आबादी क्षेत्र में शनिवार देर रात तीन अज्ञात लोगों ने एक बाइक में आग लगा दी। यह घटना कथित तौर पर कचरा डालने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। आग लगने से बाइक के पास रखा एक ठेला भी जल गया। बाइक सवार तीन व्यक्तियों ने पेट्रोल बम फेंककर इस वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी बाइक से आते और जलता हुआ पेट्रोल बम फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। आग लगने के बाद घर के लोग बाहर आए और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।
ऐसे  हुआ था विवाद
पुलिस के अनुसार, यह विवाद नगर निगम की कचरा गाड़़ी पर काम करने वाले कर्मचारियों और नई आबादी निवासी रवि सेनिया के बीच हुआ था। रवि सेनिया ने बताया कि शनिवार सुबह कचरा वाहन की ऊंचाई और कचरा डालने को लेकर उनका कचरा वाहन चलाने वालों से विवाद हुआ था। विवाद के बाद उन्हें धमकी दी गई थी। रवि सेनिया के मुताबिक, नगर निगम के कुछ लोगों ने उस समय विवाद शांत करवा दिया था, लेकिन आरोपियों ने देख लेने की धमकी दी थी। इसके बाद रात करीब 1.30 बजे जब रवि सेनिया खाना खा रहे थे, तभी तीन बाइक सवार उनके घर के सामने आए और खड़ी बाइक पर पेट्रोल बम फेंक दिया। उनकी खिड़की खुली थी और उन्होंने आग की लपटें देखीं। मामले में कोतवाली पुलिस ने रवि सेनिया की शिकायत पर दो नामजद और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
बड़ा हादसा हो एक और बाइक खड़ी थी
रवि ने बताया कि घर के सामने दो बाइक खड़ी थी इसमें एक बाइक पर जल गई। गनीमत रही कि पास में खड़ी एक अन्य बाइक बच गई। उसमें आग नहीं लगी। क्योंकि उस बाइक में फुल टैंक भरा था। टैंक में आग लग जाती तो बड़ा ब्लास्ट और धमाका हो सकता था।  रविवार दोपहर में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। मामले में पुलिस ने शुभम और लक्की सहित एक अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
—————————-

0 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!