मक्का से भरा ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरीं बोरियां

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, मसनगांव। नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे पर कडोला ग्राम स्थित वेयरहाउस के समीप शुक्रवार को मक्का से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक में लदी मक्का की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। हालांकि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचएच 2261 खिरकिया से मक्का लेकर वेयरहाउस की ओर जा रहा था। इसी दौरान कडोला के पास ट्रक का मेन पट्टा टूट गया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। ट्रक चालक ने बताया कि मेन पट्टा टूटने के कारण गाड़ी एक तरफ झुक गई और सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद ट्रक में रखी मक्का की बोरियों को दूसरे ट्रक में भरकर वेयरहाउस के लिए रवाना किया गया। वहीं क्षतिग्रस्त ट्रक को क्रेन की मदद से सीधा कर मरम्मत के लिए हरदा भेजा गया। दुर्घटना में ट्रक के आगे के कांच टूट गए तथा पीछे की बॉडी भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान कुछ समय तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।
——————————

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!