-भोपाल मंडल के 4 रेलकर्मी हुए सम्मानित
अनोखा तीर, भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में पश्चिम मध्य रेल महिला कल्याण संगठन द्वारा कोटा, भोपाल एवं जबलपुर मंडलों में कार्यरत गु्रप ‘डीÓ के रेल कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पश्चिम मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा ऋचा सिंह द्वारा रेलवे के विभिन्न विभागों में कार्यरत रेलकर्मियों के योगदान एवं परिश्रम को सम्मानित करते हुए 15 कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप सम्मान प्रदान किया गया। इनमें भोपाल मंडल के 4 रेलकर्मी भी शामिल रहे। महिला कल्याण संगठन द्वारा इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, परिचालन एवं संकेत एवं दूरसंचार विभागों में कार्यरत ट्रैक मेंटेनर, हेल्पर, सामान्य सहायकों एवं पॉइंट्समैन सहित अन्य कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्ष अर्चना खत्री, सचिव रेनू गौतम एवं ट्रेजरर शाहवार हाशमी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्याएं उपस्थित रहीं। अध्यक्षा ऋचा सिंह एवं संगठन के पदाधिकारियों ने रेलवे के प्रति समर्पण भाव एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले रेल कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए शुक्रवार 8 मई को उन्हें सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त कर सभी रेलकर्मियों ने खुशी व्यक्त की।
——————

