स्व. अमरचंद मेहता को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, खिरकिया। स्थानीय पत्रकार, व्यवसायी, धर्मदास गण परिषद के राष्ट्रीय मंत्री एवं श्वेतांबर जैन श्री संघ खिरकिया के सचिव राजेश मेहता तथा जयपुर निवासी बिल्डर धर्मेंद्र मेहता के पूज्य पिता, समाजसेवी स्व. अमरचंद मेहता का बुधवार रात्रि जयपुर में निधन हो गया। वे लगभग 85 वर्ष के थे तथा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार खिरकिया मुक्तिधाम में सम्पन्न हुआ। स्व. अमरचंद मेहता केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक संपूर्ण व्यक्तित्व थे। वे श्वेतांबर जैन श्री संघ के संरक्षक रहे तथा धर्म, समाज और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा सदैव प्रेरणास्रोत बनी रही। उनकी कार्यकुशलता, व्यवहारिकता, गुरु भक्ति, संघ सेवा, उदारता, साफ मन एवं कुशल नेतृत्व के कारण वे समाज में अत्यंत सम्मानित थे। वे संघ के अग्रिम पंक्ति के वरिष्ठ सदस्य ही नहीं, बल्कि समाज के गौरव, गर्व एवं मार्गदर्शक भी थे। शुक्रवार को आयोजित उठावना कार्यक्रम एवं शोकसभा में परिजनों, समाजजनों तथा नगर के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व. मेहता परिवार की धुरी थे, जिनके इर्द-गिर्द पूरा परिवार स्नेह एवं संस्कारों के सूत्र में बंधा रहता था। वे अपने पुत्रों के लिए सबसे बड़े संबल, परिवार के लिए रक्षा कवच तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत थे।
—–

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!