अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक हरदा के आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा एवं एसडीपी हरदा के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाइन हरदा द्वारा यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत यातायात नियमों का पालन करने वाले करीब 30 वाहन चालकों को प्रोत्साहित करने हेतु फूलमाला पहनाकर उत्साहवर्धन किया गया। प्रोत्साहित किए गए चालकों द्वारा थाना सिविल लाइन पुलिस की इस पहल का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। वहीं यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले करीब 50 व्यक्तियों को तेज धूप से बचाव हेतु लगाए गए टेंट में कुर्सियों पर बैठाकर यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही जागरूकता संबंधी वीडियो मोबाइल पर दिखाकर पंपलेट वितरित किए गए तथा अपने परिजनों व परिचितों को भी यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करने की हिदायत दी गई।
————————-
0 Views

