संयुक्त कलेक्टर ने हरदा व अबगांवकला में किया एचएलबी कार्य का निरीक्षण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा ने बुधवार को अधिकारियों के साथ हरदा नगर पालिका क्षेत्र और ग्राम अबगांवकला का दौरा किया। संयुक्त कलेक्टर ने यहां हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग कार्य का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर जाकर गणना ब्लॉकों का जायजा लिया और फील्ड में तैनात कर्मचारियों से काम की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सुश्री वर्मा ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि एचएलबी का कार्य पूरी सावधानी और शुद्धता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा करें। उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक मकान, परिवार और भौगोलिक स्थिति की सही जानकारी दर्ज करना अनिवार्य है। इस दौरान जिला मास्टर ट्रेनर सुश्री आयुषी भावसार एवं योगेंद्र ठाकुर भी उपस्थित रहे। मास्टर ट्रेनरों ने फील्ड स्टाफ को तकनीकी बिंदुओं और मोबाइल ऐप में एंट्री को लेकर आ रही दिक्कतों का मौके पर ही निराकरण किया। उल्लेखनीय है कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण में एचएलबी का कार्य किया जा रहा है, जिसमें मकानों की सूची और उनके उपयोग का विवरण तैयार किया जाता है। प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले में यह कार्य समय पर और त्रुटिरहित पूरा हो।
—————————

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!